सुपरस्टार चिरंजीवी से अल्लू अर्जुन तक, फ़िल्मी सितारों ने की वोटिंग

चुनाव संग्राम: 11 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है| इस चुनाव को लेकर सेलेब्स के बीच भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है| कई सेलेब्स चुनाव लड़ रहे हैं, कुछ अलग अलग पार्टियों के लिए कैम्पेन कर रहे हैं| कई न्यूट्रल भी नजर आ रहे हैं|

इस बीच पहले फेज में तमाम फ़िल्मी सितारों ने एक जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट भी डालते नजर आए हैं| कुछ साउथ इंडियन फिल्म एक्टर्स की वोट डालने के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं|

फोटो में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी मां शालिनी नंदमुरी के साथ वोट डालने की प्रक्रिया में पोलिंग बूथ के बाहर खड़े नजर आ रहे है|

फिर हुआ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट, नहीं हुआ कोई घायल

तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन ने भी मतदान किया. अल्लू अर्जुन ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर कर लोगों से मतदान करने की अपील की| पोस्ट में लिखा, “आज वो पहला दिन है जो फैसला करेगा कि अगले 1825 दिन कैसे होंगे| कृपया मतदान करें|”

मेगास्टार चिरंजीवी ने भी परिवार के साथ मतदान किया| वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया को पोज भी दिए|

एक्टर और नेता पवन कल्याण ने भी वोट डाला| वे जन सेना पार्टी के प्रमुख हैं| उन्होंने विजयवाड़ा में अपना वोट डाला|

एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील की| जिसमें कहा कि सभी नागरिक योग्य नेता को अपना वोट दें|

LIVE TV