
मुंबई.बॉलीवुड में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म जबरदस्त सुर्ख़ियों बनी हैं, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंबा.. कल ही इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट सामने आई है।
सिंबा का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। वहीं अब तो खबर आई वो जानकर आप और भी एक्साइटेड हो जाएंगे और शायद टिकट बुक करने के लिए तैयार हो जाएंगे। हालांकि इसका ऑफिशियली कोई एनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट ने 18 साल छोटी लड़की से रचाई तीसरी शादी
ये तो पहले ही सामने आ चुका है कि इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो करते नजर आने वाले हैं। वहीं वे रोहित शेट्टी की इस फिल्म में सिंघम के तौर पर ही एंट्री लेंगे। आप ये जानकर खुश हो जाएंगे कि सिंबा में अजय देवगन का कैमियो और इंटरेस्टिंग बानने के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन का एक तगड़ा फाइट सीन भी रखा गया है।
जी हां! आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि ये सीन कितना शानदार साबित होने वाला है। वहीं ये फाइट सीन सुपरहिट अभी से ही माना जा रहा है।
इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हैं। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं।
उनका लुक भी सिंघम और दबंग से मिलता जुलता ही लगता है। लेकिन रणवीर की अपनी स्टाइल है, जो इस किरदार को अलग बनाता है। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।