सावंतवाडी से बेलगाम तक की यात्रा को बनाएं यादगार इन पर्यटन स्थलों के साथ

छुट्टियों में अप ने परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाना इतना आसान नहीं होता, कई सारी मुश्किलें आती हैं। जिनमें से सबसे पहली जिस मुश्किल का सामना करना पड़ता है वो है, जगह का चुनाव करना। ज़ाहिर सी बात है कि हम एक ऐसी जगह चुनना चाहेंगे जो आपको एक बेहतर अनुभव कराए और हमेशा के लिए यादगार रह जाए।

 

सावंतवाडी से बेलगाम

लेकिन इसके साथ ही आपको और भी बहुत सी बातों के बारे में सोचना पड़ता है जैसे, आपकी छुट्टियों के समय किस जगह का मौसम घूमने के लिए सही रहेगा? घूमने के लिए पर्यटन स्थल कौन-कौन से है? और भी बहुत कुछ। तो आपकी इन परेशानियों का समाधान है हमारे पास।

सावंतवाडी से बेलगाम तक का सफर आपकी छुट्टियों को बहुत खास बना देगा। सावंतवाडी से बेलगाम क बीच में बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल पड़ते हैं जो आपको पूरी तरह से तरो-ताज़ा कर देंगे। आइये जानते हैं इस सफर में क्या-क्या है खास।

सावंतवाडी सावंतवाडी महाराष्ट्र का वो सुंदर शहर है जहां पर्यटक दस बार जाने से भी परहेज़ नहीं करते। महाराष्ट्र के इस छोटे से शहर में घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्ठल हैं। जंगल, झीलें और विशाल पर्वत श्रृंखलाएं इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं और पर्यटकों के लिए इसे आकर्षक बनाते हैं। सावंतवाडी शहर का नाम यहां रहने वाले शासक, सावंत के वंश के बाद रखा गया। अक्सर लोग यहां अपनी छुट्टियां सुकून और शांति से बिताने के लिए आते हैं।

मंत्रिमंडल गठन में नहीं चल पाई छोटे पायलट की, पूरी हुई कैबिनेट की बैठक

अंबोली हिल स्टेशन

सह्याद्री पहाड़ियों की 690 मीटर की ऊंचाई पर स्थित – अंबोली, एक से अनदेखा हिल स्टेशन प्रकृति के सबसे सुंदर नज़ारों और जगहों के साथ प्रदान किया जाता है, यह दुनिया के इको हॉट स्पॉट्स में से एक है। अंबोली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 690 मीटर की ऊंचाई पर है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण ये शहर पर्यटकों से व्यस्त रहता है। यहां आना किसी के भी लिए एक सुखद अनुभव ही होगा।

माधवगढ़ किला

अंबोली हिल स्टेशन के बाद अंबोली में ही स्थित है माधवगढ़ किला। किसी समय में ये एक खूबसूरत किला था, लेकिन अब इसकी जरजर हालत किसी खंडहर से कम नहीं लगती। इसकी इनती खस्ता हालत होने के बाद भी ये किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आज भी यहां पर्यटक उतने ही रुझान के साथ यहां आते हैं और किसी अन्य सुंदर पर्यटन स्थल को देखने जाते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक जगहें घूमने में रुचि है तो आपके लिए यहां आना बिल्कुल भी व्यर्थ नहीं जाएगा।

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का मंथन

चंदगड

चंदगड गडिंगलाज में एक शहर और तहसील मुख्यालय है, जो कोल्हापुर जिले का एक उपविभाग है जो महाराष्ट्र राज्य में है। जागृत देवस्थान श्री रवलनाथ मंदिर यहां स्थित है। रावलनाथ भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक बहुत लोकप्रिय शैवेट देवता हैं, मुख्य रूप से गोवा, सिंधुदुर्ग जिला और कोल्हापुर जिले के कुछ इलाकों में विशेष रूप से महाराष्ट्र के चंदगड और अाजरा तालुका और कर्नाटक के कुछ इलाकों के। चंदगड पर्यटन के लिहाज़ से एक अच्छी जगह है।

 

LIVE TV