सारी दुनिया को तबाह कर देगी चंगेज खान की कब्र, मिला है ऐसा श्राप…

मंगोलिया के शासक चंगेज खान को उसकी क्रूरता और बहादुरी की वजह से दुनियाभर में पहचाना जाता है।

चंगेज खान अकेला किसी फौज की तरह था और वह जहां से भी गुजरता था वहां पर मानो सैलाब सा आ जाता था, साथ ही वह अपने दुश्मनों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक करता था, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए,

लेकिन इतिहास के पन्नों में अपनी छाप छोड़ने वाला चंगेज खान सिर्फ किस्से कहानियों में ही सुनाई देता है। चंगेज खान के वजूद से जुड़ा हुआ एक भी सबूत कहीं पर मौजूद नहीं है।

अजब गजब

अपनी क्रूरता और तबाही मचाने की प्रवृत्ति के लिए पहचाने जाने वाले चंगेज खान की जिंदगी और मौत से जुड़ा हुआ एक भी सबूत इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

चंगेज खान की मौत की बाद आज तक इस बात का पता किसी को नहीं लग सका कि आखिर मरने के बाद उसे दफनाया कहां गया था।

कहते हैं इसके पीछे चंगेज खान की वसीयत का हाथ था, ऐसा माना जाता है कि चंगेज़ खान नहीं चाहता था कि आगे आने वाली पीढ़ी को ये बात ना पता चल सके की आखिर चंगेज खान कौन था।

इसीलिए उसने अपनी वसीयत में लिखा था कि उसके मरने के बाद किसी गुमनाम जगह पर दफनाया जाए है।

कहते हैं कि चंगेज खान की मौत के बाद उसकी कब्र के ऊपर एक हज़ार घोड़े दौड़ाए गये थे जिससे किसी को भी उसकी कब्र के बारे में पता ना लग सके।

ऐसा कहा जाता है कि चंगेज़ खान को गुमनाम रखने के लिए मौत के बाद उसकी कब्र पर एक हज़ार घोड़े दौड़ाए गए थे जिससे किसी को भी पता ना चल सके कि आखिर उसकी कब्र कहां है।

बाद में चंगेज खान की कब्र को ढूंढ़ने की भी कोशिश की गयी लेकिन आज तक कोई भी नहीं जान सका है कि आखिर चंगेज खान को कहां पर दफनाया गया है।

मंगोलिया के रहने वाले चंगेज खान की मौत के बाद अब तक आठ सदियां बीत चुकी हैं और उसकी कब्र तलाशने के लिए कई मिशन भी चलाए गए, लेकिन उसकी कब्र का पता नहीं चला।

7 जन्मों का बंधन नहीं टिका 70 मिनट तक, चट शादी पट तलाक, पढ़ें खबर

एक अंग्रेजी चैनल ने तो सैटेलाइट के जरिए उसकी कब्र तलाशने की कोशिश की थी और इसे वैली ऑफ खान प्रोजेक्ट का नाम दिया गया था।

चंगेज खान की कब्र नहीं तलाशने के पीछे एक वजह और है जिसे सिर्फ मंगोलियाई लोग ही जानते हैं।

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि चंगेज खान की कब्र पर एक श्राप है और जो भी चंगेज खान की कब्र को खोलेगा उसकी मौत हो जाएगी साथ ही ये दुनिया भी तबाह आ जाएगी।

ऐसा कहा जाता है कि जिसने चंगेज खान को दफनाया था उसी ने यह श्राप दिया था जिसकी वजह से मंगोलियाई लोगों ने आज तक चंगेज खान की कब्र तलाशने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

LIVE TV