सामने आया सुशांत का बहनों के साथ यह खासा वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनसे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सामने आए एक वीडियो में सुशांत अपनी 4 बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत और उनकी बहनों के बीच कितना प्यार था।

वायरल हो रहे वीडियो में एक बहन कहती है कि मेरा भाई महेंद्र सिंह धोनी बन गया। तो दूसरी बहन यह कहती हुई नजर आती है कि उसे अपने भाई पर गर्व है। ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई की ओर से की जा रही है। सीबीआई की ओऱ से मामले में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाख मामला दर्ज किया गया है।

https://www.instagram.com/p/CD8PiZKA1tB/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह की ओर से भी इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया था। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मुझे देखने को ही नहीं मिली। इसी के साथ उसमें टाइम ऑफ डेथ भी नहीं था। उनके अनुसार टाइम ऑफ डेथ महत्वपूर्ण होता है और इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उसे मार के लटकाया गया या कुछ और।

LIVE TV