सिंहस्थ के लिए साध्वी प्रज्ञा का आमरण अनशन शुरू

मालेगांव ब्लास्ट में एनआईए से क्लीन चिट पाने वाले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अनशन पर बैठ गई हैं। उन्हें सिंहस्थ जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इससे नाराज होकर प्रज्ञा ने यह कदम उठाया। साध्वी प्रज्ञा की तबियत‍ भी बिगड़ी हुई है। ऐसे में उनका अनशन राज्य की शिवराज सिंह चौहान की मुसीबत बन सकता है।

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा की चेतावनी

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के नाम खत लिखा था। इसमें उन्होंने कहा है कि अगर सोमवार तक सिंहस्थ जाने की इजाजत नहीं दी गई तो वह आमरण अनशन करेंगी। वहीं, सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही एमपी पुलिस अपने तर्क पर कायम है।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बल की कमी के कारण साध्वी को सुरक्षा देने में मुश्किल आएगी। इसी वजह से उन्हें सिंहस्थ कुंभ से दूर रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन साध्वी ने भी सिंहस्थ जाने की ठान ली है।

इससे पहले एनआईए ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में हिन्दू आतंकवाद फैलाने का आरोप झेल रही साध्वी को क्लीन चिट दी थी। अब साध्वी आजाद हैं, लेकिन एनआईए व अन्य एजेंसियों के सामने उनकी सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है।

LIVE TV