बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए लखनऊ में सात फेरे

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने विगत बुधवार को लखनऊ में अपनी गर्लफ्रैंड सान्या सागर के साथ शादी रचा ली है। इस शादी में बब्बर फैमिली और उनके करीबी शामिल हुए। खास संबंधियों के अलावा इवेंट में कई राजनीतिज्ञ भी मौजूद रहे। शादी के एक दिन बाद अब कपल की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए लखनऊ में सात फेरे

इस शादी में प्रतीक की अर्धांगिनी यानी सान्या ने ब्राइडल लुक कैरी किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल ने इस खास दिन रेड कलर के वेडिंग आउटफिट पहने।

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए लखनऊ में सात फेरे

इस शादी में प्रतीक के पिता राज ब्बबर की मौजूदगी पर संशय बना हुआ है। बताया गया कि अगले महीने कांग्रेस की एक बड़ी रैली की वजह से वे काफी व्यस्त हैं। ऐसे में बेटे की शादी में उनके शामिल होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इन पांच देशभक्ति फिल्मों के साथ, बनाए अपने गणतंत्र दिवस को खास

मालूम हो कि लखनऊ शहर प्रतीक बब्बर की पत्नी सान्या का होम टाउन है और ये शादी मराठी रीति रिवाजों से हुई। अब शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में रखा गया है, जहां बॉलीवुड हस्तियों के साथ राजनीति से जुड़ी तमाम सेलेब्रिटी के शामिल होने की उम्मीद है।

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए लखनऊ में सात फेरे

बता दें, प्रतीक बब्बर और सान्या सागर पिछले 8 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन उन्होंने 2017 में डेट करना शुरू किया। पिछले साल प्रतीक ने सान्या को प्रपोज किया था। 22 जनवरी, 2017  को प्रतीक ने सान्या के साथ सगाई की थी।

गोविंदा के भतीजे की मौत, मुंबई के वर्सोवा फ्लैट में मिला

प्रतीक का एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा था। एमी से ब्रेकअप के बाद प्रतीक डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें ड्रग्स की लत भी पड़ी थी। लेकिन अब वे नशे की आदत से उभर चुके हैं।  इससे पहले कपल के हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं।

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए लखनऊ में सात फेरे

वायरल हुई एक फोटो में प्रतीक सिर से लेकर पैर तक हल्दी के रंग में रंगे दिखे थे। मेहंदी फंक्शन के लिए सान्या सागर ने यैलो कलर का आउटफिट पहना था। साथ ही फ्लॉवर से बना टियारा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। प्रतीक ने कुर्ता-पायजामा के साथ ग्रीन कलर का स्टॉल कैरी किया था।

LIVE TV