सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सुबह की अजान से दिक्कत, बोलीं- साधु संतों की साधना होती है भंग

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद पज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहती है। वहीं, उनका एक और बयान सुर्खियों में है। जिसमें उन्होंने सुबह की अजान पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

MP pragya singh thakur big statement on temples money

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं। सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर तेज-तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद हराम होती है, मरीजों को दिक्कत होती है। साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है, आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है। लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता। हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

LIVE TV