जिसने नहीं छोड़ी इंडस्ट्री की कोई हसीना, वो कहता है- हूं मैं वर्जिन

सलमान खानमुंबई। सुपरस्टार सलमान खान हमेशा बिंदास अंदाज़ में नज़र आते हैं। जी हां, वह अपनी बेबाक तरीके से कही हुई बातों के लिए फेमस हैं। एक बार फिर से सलमान खान ने एक शो के दौरान ऐसी बात बोल दी है जिसपर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। लेकिन सलमान खान की मानें तो उन्होंने जो भी कहा है वह बिल्कुल सही है। आखिर उन्हें झूठ बोलकर क्या मिलेगा। खैर सलमान के इस बयान में कितनी सच्चाई है, यह तो वही जानें। आइए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कह दिया जिसकी वजह से हर कोई हैरान है।

सलमान खान का बयान

दरअसल सलमान खान एक बार फिर से करण जौहर के फेमस शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वह अकेले नहीं बल्कि अपने दोनों भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान के साथ शो में एंट्री लेंगे।

करण के इस शो के 100 एपिसोड की नई क्लिप सामने आई है जिसमे सलमान, अरबाज़ और सोहेल मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्लिप में दिखाई दे रहा है कि करण जौहर एक बार फिर सलमान से उनके वर्जिन होने पर सवाल कर रहे हैं और जवाब में सलमान कह रहे है कि कुछ भी नहीं बदला हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इस शो में सलमान खान अपने उसी बयान पर कायम है। यही बयान उन्होंने शो के पिछले सीजन में कही थी। हालांकि सलमान खान के फैन्स भी उनके इस बयान से हैरान है कि ऐसा कैसे मुमकिन है। इसलिए इस बयान को पचा पाना बहुत मुश्किल हो गया था।

आपको बता दें कि यह अभी सिर्फ शो की झलकियां हैं जो सामने आई हैं। लेकिन इस शो के ऑन-एयर होने के बाद सलमान के कई राज से पर्दा उठेगा। ऐसा हम नहीं, बल्कि शो की झलकियां बता रही हैं। लेकिन सलमान फिर किसी से कम नहीं। जैसा सवाल दागा जायेगा वैसा मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा।

 

 

 

LIVE TV