सलमान आज बताएँगे कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया…

सलमान की शादीमुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी दुल्हनिया का नाम दुनिया को बता देंगे। प्रीति जिंटा के रिसेप्शन में सलमान अपनी आशिकी का इकरार कर सकते हैं। यह पहला मौका होगा, जब सलमान खुद उस लड़की का नाम बताएंगे, जिसे वह प्यार करते हैं।

सलमान का नाम बॉलीवुड में नई एक्ट्रेसेस को एंट्री दिलाने के लिए फेमस हैं। उनके लव अफेयर्स से पूरी दुनिया वाकिफ है। इसके बावजूद दुनिया भर की लड़कियां उनकी दीवानी हैं। आज अगर सलमान ने अपनी लवर का नाम बताया तो उन्हें चाहने वाली लाखों लड़कियों का दिल भी टूट जाएगा।

सलमान की शादी

सलमान बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड बैचलर हैं। इटली की लूलिया के साथ उनके रिलेशन की खबरें कई बार सामने आई हैं। लूलिया के दिल में सलमान के लिए प्यार साफ दिखता है। लेकिन सलमान ने आज तक दुनिया के सामने इसका इजहार नहीं किया है।

वैसे लूलिया से पहले सलमान का नाम कटरीना कैफ, जरीन खान, डेजी शाह, स्नेहा उलाल, संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय जैसी ब्यूटी क्वीन्स के साथ भी जुड़ चुका है। कभी सलमान ने किसी का दिल तोड़ा तो कभी वह खुद टूट कर बिखर गए। लेकिन हर बार उन्हें एक नया कंधा भी मिला। अब यह कंधा उनका जिंदगीभर साथ देने को तैयार है। आज की शाम सलमान खान की जिंदगी की सबसे बड़ी शाम साबित हो सकती है।

इस मामले में सलमान और यूलिया ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। इसके बावजूद तसवीरें बहुत कुछ बयान कर रहीं हैं। इतना ही नहीं,सलमान खान को उनकी कथि‍त रोमानियन गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को सलमान और उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था।

यह कोई पहली बार नहीं है कि लूलिया और सलमान कहीं एक साथ स्पॉट किये गायें हो। इससे पहले भी इन दोनों को कई जगह एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। लूलिया अक्सर सलमान के साथ कई इवेंट्स में नजर आती हैं। सुलतान की शूटिंग सेट पर भी यूलिया पहुँच गई थीं। हाल ही में सलमान को भी ‘सुल्तान’ की शूटिंग के सेट पर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया था।

ख़बरों के अनुसार आज सलमान प्रीति के रिसेप्शन में यूलिया के साथ शादी पर सलमान खान मुहर लगा सकतें हैं.इससे बड़ी खुशखबरी भला उनके फैंस के लिए और क्या हो सकती है।

LIVE TV