सर्दियों में गरमागरम बनाये स्वादिष्ट फूलगोभी की टिक्की , जाने बनाने की विधि ..

सर्दियों के मौसम आ रहा हैं। वहीं देखा जाए तो इन सर्दियों के मौसम में लोग जल्दी ही बीमार होते हैं। लेकिन मौसम के हिसाब से भोजन किया जाए तो आप स्वस्थ भी हो सकते हैं।

 

 

बतादें की सर्दियों के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति अच्छी हो जाती है। जिसकी वजह से कुछ न कुछ खाने का दिल करता है। इस मौसम में बहुत सारी सब्जियां भी आती है जिनसे एक से बढ़कर एक बढ़िया खाना बनाया जा सकता है। फूलगोभी हो या मटर, पत्तागोभी हो या गाजर इन सबको मिलाकर टेस्टी खाना बनाया जा सकता है। तो चलिए आज बनाते हैं फूलगोभी की चटपटी टिक्की। स्वाद और सेहत से भरपूर ये नाश्ता बनाने में भी बहुत आसान है और झटपट तैयार हो जाता है।

 

सीएम योगी ने की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 200 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर्ड 400 से…

बनाने के लिए सामग्री –

500 ग्राम फूलगोभी छोटे टुकड़ों में कटी हुई, सात से आठ लहसुन की कलियां, दो प्याज बारीक कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच गेंहू का आटा और एक अंडा होना चाहिए।

फूलगोभी की टिक्की बनाने की विधि –

सबसे पहले गोभी के छोटे टुकड़े काट कर अच्छे से धो लें। अब इसे पांच मिनट तक पानी में उबाल लें और एक तरफ रख दें। प्याज को बारीक काट लें और लहसुन को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, हरा धनिया, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें। लहसुन और प्याज के साथ सभी चीजों को मिक्स कर लें।

उबली हुई गोभी को कद्दूकस कर लें ताकि इसके बारीक टुकड़े हो जाएं। ध्यान रहें इसे मिक्सी में पीसे न, नहीं तो ये ज्यादा बारीक हो जाएगा।
इस बारीक कटी गोभी में गेंहू का आटा और सारे मसालों के मिश्रण को डाल लें। अगर अंडा खाते हैं तो इसके पीले भाग को डालें या फिर थोड़ा सा बेसन डाल दें।

सारे मिश्रण को अच्चे से मिला लें और बराबर हिस्सों में बांट कर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। टिक्की को तवे पर घी या मक्खन डाल कर सेंक लें। जब दोनों तरफ टिक्कियां हल्की सुनहरी हो जाएं तो तवे से नीचे उतार लें।अब इस स्वादिष्ट और पौष्टिक टिक्की को धनिया की हरी चटनी या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।

LIVE TV