सरकार पर भरोसा करने के मामले में भारत पहले स्थान पर : फोर्ब्स रिपोर्ट

सरकारनई दिल्ली। किसी भी देश की तरक्की के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उस देश के नागरिकों को अपनी चुनी हुई सरकार पर भरोसा हो। मजबूत आर्थिक विकास, सरकार के फैसलों और टैक्स जैसी अहम व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए यह भरोसा बेहद जरूरी होता है। और इस मामले में भारत नंबर वन पर है।

प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लिस्ट में भारत को सरकार पर भरोसे के मामले में पहले पायदान पर रखा गया है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकॉनमिक को-ऑपरेशन ऐंड डिवेलपमेंट की ओर से जारी की गई हालिया रिपोर्ट में कुल 15 देशों की लिस्ट दी गई है। इसमें भारत को पहले पायदान पर रखा गया है तो ग्रीस को अंतिम स्थान पर रखा गया है। सूची के मुताबिक भारत में सबसे अधिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है, जबकि कनाडा 62 पर्सेंट लोगों के भरोसे के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: छोटा राजन गैंग का 15 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

इस रैंकिंग में तुर्की और रूस को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रखा गया है, जहां 58 पर्सेंट लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है। यूरोपीय देश जर्मनी में 55 पर्सेंट और दक्षिण अफ्रीका में 48 फीसदी लोगों ने सरकार के काम से संतुष्टि जताई है। 45 पर्सेंट लोगों के भरोसे के साथ ऑस्ट्रेलिया 7वें और 41 फीसदी के साथ ब्रिटेन 8वें पायदान पर है। जापान में 36 फीसदी लोग अपनी सरकार के काम से खुश हैं।

यह भी पढ़ें: स्वदेश लाए जाएंगे सऊदी अरब में मारे गए 11 भारतीयों के शव

सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहलाने वाले अमेरिका को इस सूची में 10वें नंबर पर रखा गया है। यहां सिर्फ 30 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है। इसके बाद स्पेन को 11वीं और फ्रांस को 12वीं रैंकिंग की दी गई है। ब्राजील, साउथ कोरिया और ग्रीस को क्रमश: 13वें. 14वें और 15वें स्थान पर रखा गया है। ग्रीस में सिर्फ 13 फीसदी लोगों को ही अपनी सरकार पर भरोसा है।

LIVE TV