समुंदर का राजा बनने में पाकिस्तान से हुई बड़ी गलती, अब देश बिकेगा या सेना!

समुंदर का राजासमुंदर का राजा बनने में पाकिस्तान से बड़ी गलती हो गई है। अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ रिश्‍ते खत्म करने की बात कही तो चीन को उसे लूटने का मौका मिल गया। उसने पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते करने में तेजी दिखाई है। चीन ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्तान को आठ पनडुब्बियां बेचेगा। पांच‍ बिलियन डॉलर का यह समझौता चीन के लिए भी बेहद अहम है। लेकिन इतनी बड़ी रकम चुकाने में पाकिस्तान बिकने की कगार पर पहुंच जाएगा।

एक और बड़ा झटका यह भी है कि चीन चार पनडुब्बियां 2023 तक सौपेेगा, जबकि बाकी चार की डिलीवरी 2028 तक की जाएगी। इतने लम्बे समय में सिर्फ आठ पनडुुब्बियों से पाकिस्तान का भला नहीं होगा। पाकिस्तान इस समय भारत से टकराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन सिर्फ मीठी गोली देकर पाकिस्तान को लूटने की तैयारी में है।

चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स और सेना की आधिकारिक वेबसाइट ने चाइना शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री कोऑपरेशन के चेयरमैन हू वेनमिंग के हवाले से लिखा है कि लंबे समय से अटका पड़ा यह सौदा हो गया है।

अगस्‍त में पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली की स्‍थायी रक्षा समिति को नेवल अधिकारियों ने आठ चीनी पनडुब्बियाें के सौदे के बारे में बताया था। अधिकारियों ने यह भी कहा था कि डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों में से चार कराची शिपयार्ड और इंजीनियरिंग वर्क्‍स में बनाई जाएंगी।

चीन, पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा सैन्‍य उत्‍पादों का आपूर्तिकर्ता है। पनडुब्बियों के इस सौदे के लिए चीन कम ब्‍याज दरों पर लंबे समय के लिए पाकिस्‍तान को कर्ज भी दे सकता है। इस स्थिति में पाकिस्तान को दोहरा झटका लग सकता है, क्योंकि एक तरफ पाक कर्जदार बन जाएगा, दूसरी तरफ उसकी सैन्य ताकत बढ़ने में दो दशक बीत जाएंगे।

LIVE TV