ढाई लाख डॉलर में बिका हिटलर का सबसे बड़ा नरसंहारक, दुश्‍मन मुल्‍क ने किया नीलाम

सबसे बड़ा नरसंहारकनई दिल्ली। एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन अमेरिका में एक नीलामी के दौरान करीब 243,000 डॉलर में नीलाम हुआ। हिटलर का फोन एक समय में सबसे बड़ा नरसंहारक माना जाता था। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसी टेलीफोन के जरिये कई आदेश दिए थे।बैकेलाइट से बने, काले रंग के इस टेलीफोन को बाद में गहरे लाल रंग से पेंट किया गया था और इसमें हिटलर लिख दिया गया था। हिटलर के फोन की नीलामी करा रहे एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन्स ने कहा है कि यह नीलामी मेरीलैंड की चेस्पीक सिटी में हुई।

अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन ने फोन खरीदने वाले नाम को उजागर नहीं किया है। लेकिन उन्‍होंने इसकी कीमत दो लाख डॉलर से लेकर तीन लाख डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया था। टेलीफोन की नीलामी के लिए शुरुआती बोली एक लाख डॉलर रखी गयी थी।

गौरतलब है कि हिटलर दुनिया के बड़े-बड़े मुल्कों को इसी फोन से धमकी दिया करता था। कहा जाता है कि हिटलर द्वतीय विश्वयुद्ध के दौरान इस फोन को नरसंहार के लिए हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया था। युद्ध में हिटलर इसी फोन से अपने सैनिकों को लोगों को मौत के घाट उतारने का आदेश देता था। यह फोन बर्लिन में मौजूद हिटलर के बंकर से 1945 में सोवियत संघ के सैनिकों को मिला था। सैनिकों ने इसे बिट्रेन के ब्रिगेडियर सर राल्फ को सौंप दिया था।

LIVE TV