जानिए क्यों बहुत कोशिशो के बाद भी नहीं मिल पा रही है सफलता

हर युवा अपने लिए किसी शानदार करियर का सपना देखता ही है। लेकिन, इसके लिए जैसी तैयारी और माहौल की जरूरत होती है, कई लोग वो जुटा नहीं पाते। कई युवा बहुत मेहनत के बाद भी कहीं ना कहीं चूक जाते हैं।

जानिए क्यों बहुत कोशिशो के बाद भी नहीं मिल रही है सफलता

इस समस्या में एक कारण ये भी होता है, कि जहां युवा तैयारी कर रहे हों वहां की एनर्जी वैसी नहीं होती।

वास्तु ऐसा विज्ञान है, जो हमारे आसपास की एनर्जी के उपयोग से वातावरण को हमारी सफलता के लिए तैयार करता है। घर की सुख-शांति से लेकर करियर में सफलता तक हर जगह वास्तु की कुछ बातें बहुत मददगार हो सकती है।

माता सरस्वती से जुड़ी 5 चीजें या इनमें से कोई एक चीज घर में जरूर रखें।

ये नेगेटिविटी को खत्म कर आपके आसपास पॉजिटिविटी का माहौल बनाती हैं।

आव्रजन आर्थिक विकास का ‘शक्तिशाली चालक’ : गुटेरेस

ये चीजें हो सकती हैं फायदेमंद

  1. वीणा

    वीणा देवी सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। वीणा को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इससे हमारी रचनात्मकता बढ़ती है। वीणा से होने वाली आवाज माहौल को हल्का और ऊर्जा से भरा बनाती है।

  2. हंस की तस्वीर या शो-पीस

    हंस देवी सरस्वती का वाहन है, जिसके कारण इसे शुभ माना जाता है। हंस की तस्वीर या शो-पीस घर के ऐसे हिस्से में रखना चाहिए, जहां से हर सदस्य की नजर उस पर पड़े। इससे मन हमेशा शांत और फोकस रहता है।

  3. मोर पंख

    मोर पंख कई देवी-देवताओं के संबंधित है। इसे घर में रखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। मोर पंख को घर के मंदिर में और बच्चों के कमरे में रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी उस जगह नहीं रह पाती है।

  4. कमल का फूल

    रोज पूजा में अन्य फूलों के साथ कमल के फूल का प्रयोग भी करना चाहिए। कमल का फूल मंदिर में रखने से घर में खुशी और शांति का माहौल बना रहता है। मंदिर में रोज बासी कमल हटाकर ताजा फूल ही रखें। इससे घर में ताजगी भरा माहौल रहता है, जो आपको अपने टारगेट को अचीव करने में मदद करता है।

  5. सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर

    देवी सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। उनकी मूर्ति घर में रखने और रोज उसकी पूजा करने से जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।

    https://www.youtube.com/watch?v=A-GjCewom0o

LIVE TV