कौशिक ने सदस्यता अभियान के संबध मे सरगुजा संभाग के सभी जिलो के पदाधिकारियो की बैठक ली

रिपोर्ट- अमर सदाना

छत्तीसगढ।  छत्तीसगढ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान मे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के दौरे पर थे. अम्बिकापुर पहुंचे श्री कौशिक ने सदस्यता अभियान के संबध मे सरगुजा संभाग के सभी जिलो के पदाधिकारियो की बैठक ली.

सदस्यता अभियान

इस दौरान उन्होने प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा की.. नए सदस्यो को भाजपा से जोडने के अभियान के सिलसिले मे अम्बिकापुर पहुंचे . श्री कौशिक ने पत्रकारो से चर्चा मे बताया कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ औऱ सरगुजा मे आगामी 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

जिसमे प्रदेश मे 11 लाख सदस्य तो वही सरगुजा संभाग मे डेढ लाख नए सदस्य जोडने की योजना है. धर्मलाल कौशिक ने बताया कि अभी प्रदेश मे 27 लाख सदस्य हैं. और नए डेढ लाख सदस्य बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो के प्रत्येक बूथ मे 100 सदस्य और शहरी क्षेत्र के बूथ मे 150 नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिवलाई जाएगी.

मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल करेंगे मुख्यमंत्री, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू

इसके साथ ही संगठन मे नए जोडे जाने वाले प्रत्येक सक्रिय सदस्यों को 25 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा. इधर अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की कवायद मे जुटे भाजपा नेता श्री कौशिक ने बताया कि बूथ लेबल से लेकर शहरी स्तर तक सदस्यो को जोडना ही .. भाजपा संगठन की मजबूती है।

 

 

 

 

 

LIVE TV