सतर्क हुआ आर टी ओ विभाग…

SURENDRA DHAKA
देहरादून

पिछले दिनों राजधानी देहरादून के आरटीओ में विजिलेंस के छापे के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई थी। जहां दोनों अज्ञात व्यक्ति आरटीओ कर्मचारी की जगह काम कर रहे थे।

 

आरटीओ देहरादून ने इस मामले को दुखद बताया है और साथ ही ये भी कहा है कि वो खुद परिसर में लगे सी सी टी वी को वॉच कर रहे हैं। वहीं साथ ही विभाग के कर्मचारियों से भी पूछाताछ की जा रही है।

 

उत्तराखंड सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया संविधान दिवस…

इस मामले के बाद आर टी ओ ने ये भी कहा कि भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है , और अब से जिस व्यक्ति का आवेदन होगा वह स्वयं या उसके द्वारा वेरीफाइड किए गए व्यक्ति का ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

 

LIVE TV