संस्कारी बहू का बोल्ड अंदाज, अपने से 23 साल बड़े एक्टर के साथ किया लिप लॉक

संस्कारी बहूमुंबई। टीवी की संस्कारी और आदर्शवादी बहुएं और बेटियां अक्सर बोल्ड अवतार में दर्शन देकर अपने फैन्स और ऑडियंस को चौंका देती हैं। एक बार फिर टीवी की संस्कारी बहू अपने बेब लुक में नजर आई हैं। टीवी शो दहलीज में वकील की भूमिका निभा चुकी त्रिधा चौधरी का यह बोल्ड और हॉट लुक देखकर किसी की भी आँखें खुली रह जाएंगी।

त्रिधा, विक्रम भट्ट की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों विक्रम ने अपने वेब सीरीज गहराइयाँ और स्पॉटलाइट के पोस्टर लॉन्च किए थे। और अब स्पॉटलाइट का ट्रेलर आया हैं। त्रिधा स्‍पॉटलाइट में बहुत ही बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। इस शो में त्रिधा अपने से 23 साल बड़े एक्टर के साथ लिप लॉक करती नज़र आएंगी।

वेब सीरीज ‘स्पॉटलाइट’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ हैं। जिसमे त्रिधा अपने को-स्टार के साथ इंटीमेट होती नजर आई हैं। खासबात ये है कि फिल्‍मकार विक्रम भट्ट ने VIU के साथ मिलकर स्‍पॉटलाइट बॉलीवुड एक्‍सपोज्ड नामक वेब सीरीज का निर्माण किया है। वेब सीरीज 31 मार्च 2017 को VIU की एप और वेबसाइट पर रिलीज होंगी।

त्रिधा इससे पहले स्‍टर प्‍लस के शो ‘दहलीज’ में नजर आ चुकी हैं। इस नए अंदाज में दर्शक त्रिधा को कितना पसंद करते हैं यह तो सिरीज आने के बाद ही पता चलेगा।

LIVE TV