संजू बाबा ने खरीदी 2.11 करोड़ रुपये की कार, क्या है इसकी ख़ासियत….

बॉलीवुड: संजय दत्त आजकल अपनी फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने की वजह से सुर्खियों में हैं| लेकिन इसके अलावा भी एक खबर है जिसके बहाने संजय दत्त पर इस वक्त बात की जा सकती है|

दरअसल, संजय दत्त अपनी ब्रैंड न्यू कार के चलते भी चर्चा बटोर रहे हैं| संजय दत्त ने हाल ही में लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर खरीदी है| उन्होंने एसयूवी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है|

आधिकारिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक, संजय दत्त ने जो रेंज रोवर खरीदी है उसका वजन दो टन से भी ऊपर है, लेकिन इसके बावजूद ये गाड़ी 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.5 सेकेंड्स में हासिल कर सकती है |

इसके अलावा इस गाड़ी की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है| बता दें कि इस गाड़ी के इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगे हैं|संजू बाबा ने जो रेंज रोवर खरीदी है दिल्ली में उसकी एक्स शो रूम कीमत करीब 2.11 करोड़ रुपये है|

जानिए हैंडसम लड़कों के करीब से गुजरते वक्त क्या सोचती हैं लड़कियां

संजू बाबा के पास फेरारी 599 और बीएमडबल्यू 7 सीरीज़ जैसी कारें भी हैं| इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7, रॉल्स रॉयस गोस्ट जैसी बेहतरीन गाड़ियां भी हैं|

बता दें कि संजू बाबा ही नहीं कटरीना कैफ भी हाल ही में रेंज रोवर वोग खरीदने की वजह से चर्चा में थीं| इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सितारों के पास भी इस तरह की लग्जरी एसयूवी है|

गौरतलब है कि संजय दत्त की फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है| इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी मौजूद हैं| करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को अभिषेक बर्मन ने डायरेक्ट किया है|

LIVE TV