
मुंबई : ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए हैं। वहीं श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए बम धमाकों में अभी तक 129 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग 300 लोग घायल हैं।

बता दें की इस सिलसिलेवार बम धमाकों से जहां एक तरफ पूरा विश्व दहल गया वहीं श्रीलंका से संबंध रखने वालीं जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जैकलीन ने ट्वीट कर लिखा- ‘श्रीलंका में हुए धमाके की खबर से दुखी हूं। इस तरह की हिंसा तुरंत रुकनी चाहिए।
वहीं विवेके ओबेरॉय ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, यह बहुत ही दर्दनाक है। ये कायरता है, इस आतंक पर शर्म आनी चाहिए। सभी पीड़ितों के साथ मेरी दिल से संवेदना है। हुमा कुरैशी ने कहा, कितना दुखद दिन, ईस्टर्न के मौके पर उन परिवारों पर हमला किया गया जो चर्च जा रहे थे। ये टेरिबल है। क्या हो रहा है दुनिया में ?
इस हमले में पुलिस का कहना है की हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ।श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।