श्रीलंका को पहले ही तीन बार भारत ने दी थी आतंकी हमलों की खबर

भारत ने श्रीलंका को आतंकी हमले को लेकर तीन बार चेतावनी दी थी। यहां तक कि रविवार को जब हमला हुआ, उस दिन भी भारत ने हमले की चेतावनी दी थी। ये बात मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ इंटेलिजेंस अधिकारी ने पहचान ना बताने की शर्त पर कही है।

बता दें ईस्टर रविवार को हुए बम धमाकों में 321 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हुए। बम धमाकों के लिए चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया गया था। जिनमें से अधिकतर आत्मघाती थे।

sri_lanka_

भारत ने पहली चेतावनी 4 अप्रैल को दी थी। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बीते साल दिसंबर के समय इस्लामिक स्टेट के कोयंबटूर मॉडल की जांच की थी। इस दौरान नेशनल तौहीद जमात के लीडर मौलवी जहरान बिन हाशिम की वीडियो की जांच भी की गई।

उलझता जा रहा है रोहित तिवारी हत्याकांड, पत्नी अपूर्वा भी हर रोज बदल रही बयान

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने अधिकारी के हवाले से लिखा है कि एजेंसियों ने पहली चेतावनी में श्रीलंका को कहा था कि चर्चों के अलावा कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया जा सकता है।

वहीं दूसरी चेतावनी हमले से एक दिन पहले यानी शनिवार को दी गई थी, जो पहली चेतावनी से अधिक पुख्ता थी। जिसमें संभावित लक्ष्यों के बारे में भी बताया गया था।

LIVE TV