श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पुलिस ने किया भव्य कार्यक्रम, ब्रज के कलाकारों ने बढ़ाई रौनक

REPORT-  ANSHUL 

बदायूं।  बदायूं जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस की ओर से पुलिस ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे ब्रज के कलाकारों में समां बांध दिया। DM और SSP ने सभी को शुभकामनाएं भी दी।

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

बदायूं जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर  हर ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की धूम रही। जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। रात के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही मंदिरो में घंट-घडि़यालों की आवाज से पूरी माहौल भक्तिमय हो गया।

हॉलीवुड की इस फिल्म से प्रेरित हो सकती है आलिया और सलमान की ‘इंशाअल्लाह’

सभी जगहों पर सजाई गईं आकर्षक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया। शहर के पुलिस लाइन में विशोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों के साथ ब्रज के कलाकारों ने राधा कृष्ण का सुंदर डांस व झांकिया प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।।कार्यक्रम के अवसर डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी सभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुत देने वाले बच्चों पुस्कृत भी किया गया।

 

 

 

LIVE TV