शोषण से तंग आकर महिला नक्सली कर रहीं समर्पण, बेहतर हो रहा जीवन !

रिपोर्ट – विजय पचौरी

छत्तीसगढ़ : शहर का दंतेवाड़ा जो की घोर नक्सल क्षेत्र कहा जाता है | इस इलाके में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है | अब पुलिस का इस इलाके में दबाव बढ़ता जा रहा है इसे देखते हुए कई नक्सलियों  ने समर्पण किया है |

इन क्षेत्रों में महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है और बड़े नक्सली नेता महिलाओं का शोषण भी करते आए हैं | नक्सलियों ने महिलाओं की नसबंदी करा दी है ताकि वह बच्चे पैदा ना कर सके नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर दंतेवाड़ा में 100 से ज्यादा महिला नक्सलियों ने समर्पण किया है |

नसबंदी की जानकारी पुलिस को लगी तो सभी महिला नक्सलियों की नसबंदी ऑपरेशन के द्वारा खुलवा दी गई और महिलाओं की शादी भी करा दी गई है |

अब यह महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां अपना बेहतर जीवन जी रही हैं और पुलिस की नौकरी भी कर रही हैं | नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही हैं |

 

चोरों का हौसला बुलंद, थाने से 300 मीटर दूर दुकान में चोरी कर लाखों की करी लूट !

 

क्या कहते हैं दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव महिलाओं की समर्पण करने के बाद पुलिस और सिविल में नौकरियां दी जा रही हैं | अभी सबसे ज्यादा आत्मसमर्पण नक्सली महिलाओं ने किया है |

बाकी नक्सली इन को देखते हुए लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं | इन नक्सलियों का परिवार भी बन गया है | नक्सलियों द्वारा इन महिलाओं की और पुरुषों की नसबंदी कराई गई थी |

जिसे ऑपरेशन के द्वारा खुलवा दिया गया है और इनकी शादी होने के बाद बच्चे भी हैं और स्कूल पढ़ने भी जा रहे हैं | दोनों मिलकर पैसे भी कमा रहे हैं | समर्पण करने के बाद इनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है |

 

LIVE TV