कैसा होगा शुक्रवार को जन्मे लोगों का भविष्य, क्या जीवन में नसीब होगी सफलता

जिन लोगों का शुक्रवार को जन्मदिन होता है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है क्योंकि शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। यही कारण है कि इस दिन जन्म लेने वालेव्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के आदी एवं शौकीनमिजाज होते हैं। साज-श्रृंगार इन्हें काफी पसंद होता है। मनोविनोद में इनकी काफी रुचि रहती है। जहां तक शारीरिक बनावट की बात है तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा होता है और आंखें बड़ी और रंग गोरा होता है।

लोगों का भविष्य

इनके बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। ये काफी चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों एवं कला से इनका लगाव रहता है।

संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होती है। विरोधियों को किस प्रकार से अपने पक्ष में किया जा सकता है यह कला इनमें खूब होती है।

बातों-बातों में किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती है‍ जिससे इनकी मित्रता का दायरा बड़ा होता है और अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के कारण मित्रों में लोकप्रिय होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति प्यार के बदले प्यार की अपेक्षा रखते हैं।

तारीफ सुनना इन्हें काफी अच्छाम लगता है। बदलते समय में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।

 

LIVE TV