शिवराज का फरमान, रेप करने वालों को देंगे सार्वजनिक फांसी

भोपाल। महिलाओं के सम्मान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले मंच से एक नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ ज्यादती करने वालों को अब से सीधा फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा।

शिवराज का फरमान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जिसमे उन्होंने कहा, यदि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया तो उसकी सजा फांसी होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए, कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रही नारी सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं के प्रति कई बड़ी बातें कही।

यह भी पढ़ें :-Confirm : बनते-बनते बिगड़ी बात, TDP ने छोड़ा मोदी का साथ

शिवराज ने मुख्यमंत्री महिला कोश स्कीम की स्थापना की, जिसकी मदद से 50 वर्ष की आयु से ज्यादा की अविवाहित महिलाओं को पेंशन दी जाएगी।

शिवराज ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि ‘महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन ही क्यों?  क्या महिलाओं के बिना घर, देश या दुनिया चलाना संभव है?  नहीं!

यह भी पढ़ें :-मेहुल के चौकस दांव से सन्न रह गई सीबीआई, बीच भंवर में लटका मामला

उन्होंने कहा, भारत में हम आदिकाल से महिलाओं की पूजा और सम्मान करते चले आ रहे हैं। ऐसे में आज हमारे देश की महिलाएं कई महत्वपूर्ण पदों विराजमान हैं।

LIVE TV