शिवपाल यादव ने कहा 2022 में सपा के गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव, बोले- सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे

Riport- KASHINATH

वाराणसी : शिवपाल यादव ने आज सर्किट हाउस में राम मंदिर मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपना फैसला दिया सभी को उसका पालन करना चाहिए। सभी लोग सदभाव से रहें। हम लोगों ने कहा था कि बातचीत से मामला निपटा लें।

जब नहीं निपटा तो अब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया तो उसे सभी को मानना चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नही है सरकार अपने वादों में विफल है नौकरी दे नहीं पा रही है अधिकारियों का राज है अधिकारी किसी की सुन नहीं रहे हैं जनता सब देख रही है।

शिवपाल ने कहा कि हमने सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी किया अब हम 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं। जब सरकार में मंत्री थे तो काशी से विकास की शुरुआत करते थे वरुणा का सौन्द्रीयकरण का कार्य हमने शुरू किया। गंगा पार जितने भी पल बने वो हमने बनाये। हमारी अभी नई पार्टी है पूरे प्रदेश में हमने प्रदर्शन किया।

सरकार के दावों को पलीता लगा रही हैं नगरपालिका , विद्यालय में दिखा गंदगी का अंबार…

सबसे ज्यादा जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया।बजता हमारे साथ है दो वर्षों में जनता पूरी तरह हमारे साथ होगी। प्रदेश में हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होगी। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के पास सभी जिले में कार्यकर्ता हैं उन्हीं को प्रत्यासी बनाया जाएगा।

LIVE TV