शिल्पा ने किया पति राज कुंद्रा के साथ बर्थडे डिनर

शिल्पा शेट्टी मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का आज (8 जून) बर्थडे है। शिल्पा 41 साल की हो गई हैं। मुंबई के हाई-एंड रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस अपने बर्थडे को पति राज कुंद्रा के साथ मना रही हैं।

शिल्पा शेट्टी का बर्थडे

शिल्पा पिंक गाउन में बहुत ही ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। हैंड-क्राफ्टेड मेन्यू के साथ शिल्पा ने अपनी फोटो शेयर कीं।

इस मौके पर शिल्पा बहुत ही खुश दिखीं और उन्होंने अपने हसबैंड के साथ गुलदस्ता लेकर बहुत सारी फोटोज क्लिक करवाईं।

शिल्पा और राज कुंद्रा साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों का चार साल का बेटा भी है, जिसका नाम विआन है।

https://www.instagram.com/p/BGXOls4I2aM/

https://www.instagram.com/p/BGXPkB6I2dO/

 

LIVE TV