शिमला नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू

नगर निगम चुनावशिमला। शिमला नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया। यह देश के सबसे पुराने नगर निकायों में से एक है। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

नगर निगम चुनाव मुकाबला

इस बार मतदाता सिर्फ पार्षदों का ही चुनाव करेंगी। पहले मतदाता महापौर और उपमहापौर के लिए भी मतदान करते थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है लेकिन उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिह्नों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी : रोहित के शानदार शतक की बदौलत फाइनल में पहुंचा भारत

इस बार 91,000 से अधिक मतदाता 34 वार्डो के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा 34 उम्मीदवारों को समर्थन कर रही है, जबकि कांग्रेस 27 और सीपीआई-एम ने 21 उम्मीदवारों का समर्थन किया है। मतगणना शनिवार को होगी।

LIVE TV