शाहरुख की जिंदगी बदलने आ रही ये एक्ट्रेस, हॉट अंदाज से मचा चुकी हैं बॉलीवुड में धमाल

शाहरुख खानमुंबई। शाहरुख खान के बुरे दिन अब शायद खत्म होने वाले हैं। बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस अब उनके साथ काम करने वाली है। इस एक्ट्रेस के बारे में बस इतना जान लीजिए कि कमाई के मामले में ये शाहरुख खान को सीधे टक्कर देती हैं। अब इन दोनों की जोड़ी बनेगी, तो जाहिर है धमाल तो मचेगा ही।

शाहरुख खान के अच्छे दिन

खबर है कि शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर देखने को मिलेगी। जी हां, ख़बरों की मानें तो ये दोनों ही डॉन-3 में एक साथ नज़र आने वाले हैं। शाहरुख और प्रियंका का नाम फोर्ब्स लिस्ट में आठवें स्थान पर शुमार था। दरअसल इन दोनों का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में शामिल किया है।

प्रियंका जहां हॉलीवुड में जाकर अपना नाम कमा रही हैं। वहीं, शाहरुख खान भी हमेशा से बॉलीवुड के बादशाह रहे हैं।

इतना ही नहीं, शाहरुख को अमेरिका की तरफ से बहुत सारे ब्रांड एंडोर्समेंट भी मिलते रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका को इस बात से ख़ुशी है कि वह शाहरुख के साथ डॉन 3 में काम करेंगी लेकिन उनसे फरहान अख्तर ने कहा कि उनके अलावा फिल्म की डिमांड के हिसाब से एक्टर को साइन किया जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में थोड़ी देर के लिए ही नज़र आएंगे।

LIVE TV