शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, वायरल हुआ वीडियो

पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल विनर सिद्धार्थ शुक्ला और कंटेस्टेंट शहनाज की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट बनी है। शो के दौरान दोनों के बीच लड़ाई, गुस्सा, दोस्ती इन सभी चीजों फैंस को बेहद पसंद आई। शो के बाद भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम किया। उनके कई म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुए।

वही इस शो में आए दिन शहनाज़ और सिद्धार्थ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती आ रही है | जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच अब दोनों एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ को खास अंदाज में उनका बर्थडे विश करती नजर आ रही हैं। जी हां, आज सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे है। उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1980 को मुंबई में हुआ था। आज वह 40 के हो गए हैं।

शहनाज गिल ने अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे को बेहद स्पेशल मनाया, और शहनाज़ ने अपने अंदाज में सिद्धार्थ को बर्थडे विश किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में हस्ते हुए वह कह रही हैं- हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ. सिद्धार्थ रिप्लाई करते हैं और कहते हैं ओके… अच्छा ऐसा है क्या, सही है… थैंक यू, शहनाज कहती हैं |

LIVE TV