शहद का सेवन आपको रखेगा अस्पताल से दूर, रोज करें इस्तेमाल

नियमित रूप से शहद का सेवन करने से शरीर को स्फूर्ति, शक्ति और ऊर्जा मिलती है। शहद से शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। शहद मोटापा घटाता भी है और शहद मोटापा बढ़ाता भी है। मीठे शहद के गुणों से रोगी व्यक्ति स्वस्थ हो सकता है। शहद धरती पर पाया जाने वाला सबसे पुरानी मीठी चीज है। कई रेसिपी में इसका इस्‍तेमाल होता है। शहद आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमें अंदाजा है कि यह आपकी रसोई में जरूर होगा और अगर नहीं है, तो आज हम आपको दादी-नानी के नुस्‍खे में बताने जा रहे हैं शहद का सेवन करने करने के फायदे। अगर आप नियमित रूप से एक चम्‍मच शहद का सेवन करेंगे तो आपको जल्‍दी अस्‍पताल नहीं जाना पड़ेगा।

शहद का सेवन

रोजाना शहद का सेवन करने से सेहत बनती है और शरीर मोटा होता है। दिमागी कमजोरियां दूर होती है।

शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है। आप गुलाब जल, नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

गर्मियों में रोजाना पानी के साथ शहद के सेवन से पेट हल्का रहता है।

पके आम के रस में शहद मिलाकर लेने से पीलिया में लाभ मिलता है।

चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक भी आएगी।

रोजाना शहद के सेवन से किडनी और आंत ठीक रहते आती है।

शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने में मददगार होता है। यह एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।

टमाटर या संतरे के रस में एक चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन लेने से कब्ज की शिकायत दूर होने लगती है।

इस आदमी का कारनामा जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, कैसे है ये दर्द की सीमाओं से परे

शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है।

शहद घाव को साफ करने, गंध और मवाद को दूर करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।

शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडीयम फास्फोरस, आयोडीन पाए जाते हैं। रोजाना शहद का सेवन शरीर में शक्ति, स्फर्ति, और ताजगी पैदाकर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।

अब दिमाग को दुरुस्त करने के लिए छोड़ दें बादाम खाना, बस शरीर के इस पार्ट को रखें फिट

कफ एवं अस्थमा को शहद के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में शहद कारगर है।

रक्त को साफ करने यानी रक्त शुद्धि के लिए भी शहद का सेवन करना चाहिए।

दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन शहद खाना अच्छा रहता है।

LIVE TV