शर्मनाक : पांच बच्चों की मां से 3 लोगों ने घर में घुस कर किया सामूहिक दुष्कर्म !

रिपोर्ट – लोकेश टण्डन

आगरा : महिलाएं घर में कितनी महफूज हैं इसकी बानगी मेरठ जैसे महानगर में खूब दिखाई देती है। घर में अकेली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है।

इसके बाद आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाते हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

मामला जब आलाधिकारियों तक पहुंचता है तो पुलिस की नींद खुलती है। घटना थाना मुंडाली के गांव जसोरा की है। जहां पर घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

गैंगरेप का आरोप पीड़ित महिला ने झोलाछाप डॉक्टर और उसके दो साथियो पर लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके सास-ससुर को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

समाज को शर्मसार करने वाली यह घटना थाना मुंडाली के गांव जसोरा की है। जहां पर एक महिला अपने घर में अकेली थी। उस दौरान झोलाछाप चिकित्सक अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गया।

सड़क पर जा रहे 2 छात्रों को ओवरलोड ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन !

उसने महिला को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथियों ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला पांच बच्चों की मां है।

जिस समय घर में घटना हुई उस दौरान वह घर में अकेली थी। इस दौरान महिला के सास-ससुर भी आ गए। आरोपियों ने पीड़ित महिला के सास-ससुर को भी तमंचा दिखाते हुए धमका दिया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस बारे में जब एसएसपी से बात की गई तो उनका कहना है कि एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसकी जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

LIVE TV