शनिवार के दिन चोरी करके घर ले आए ये चीज, मिलेगे शुभ संकेत…

हिन्दू धंर्म में कई मान्यताएं है। कई लोग शनि मंदिरों में जूते छोड़ भी देते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शनिवार को जूते चोरी हो जाने से क्या लाभ होता है? और क्यों ऐसा माना जाता है कि चमड़े के जूते चोरी हो जाएं तो सारी परेशानी उसके साथ चली जाती हैं?

जानिए कुछ खास बातें:
अगर शनिवार को जूते-चप्पल चोरी हो जाएं तो इसे शुभ संकेत मानना चाहिए और ऐसा समझना चाहिए कि जूते-चप्पल के साथ आपकी परेशानी भी चली गई है।

ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर न्यायप्रिय ग्रह माना गया है। वहीं शनि जब किसी के विपरित होता है तो उस व्यक्ति को जी-तोड़ मेहनत के बाद भी फल थोड़ा ही मिलता है।

हमारे शरीर के अंग भी ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा और पैर में शनि का वास माना जाता है, इनसे संबंधित चीजें शनि के लिए दान करते हैं और इनकी बीमारियां भी शनि से संबंधित होती हैं।

चमड़ा और पैर दोनों ही शनि से प्रभावित होते हैं, इस कारण जूते-चप्पल अगर शनिवार को चोरी हो जाएं तो मानना चाहिए कि परेशानी कम होगी।

LIVE TV