शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा , नोटबंदी के प्रचार के लिए मोदी ने मां को भी लगाया था लाइन में

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं बीते कई दिनों से बीजेपी नेतृत्व से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार शनिवार को पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। जहां कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल की मौजदूगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा हैं।

मोदी

देखा जाये तो इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला हैं।  जहां उन्होंने बीजेपी को वन मैन शो टू मैन आर्मी करार दिया हैं। बीजेपी इस पूर्व नेता ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला हैं उन्होंने कहा कि नोटबंदी के प्रचार के लिए अपनी माता जी को लाइन में लगा दिया, कौन मानेगा।  क्या ढकोसला था?

 

रथ से पहुंची नामांकन कराने डिंपल यादव, अखिलेश और जया बच्चन समेत ये नेता रहे मौजूद…

बता दें की  देश के निर्माण में कांग्रेस का बड़ा योगदान हैं। दुख हो रहा है कि बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी छोड़ रहा हूं। वहीं बीजेपी ने अपने नेताओं की कद्र नहीं की हैं पहले ऊपर से काटना शुरू किया हैं। अटल जी के करीबी जसवंत सिंह के साथ क्या किया, अरुण शौरी के साथ क्या हुआ, यशवंत सिन्हा के साथ क्या किया, मुरली मनोहर जोशी के साथ क्या किया हैं। यशवंत सिन्हा को इतना मजबूर किया कि उन्होंने बीजेपी ही छोड़ दी हैं।

दरअसल लालकृष्ण आडवाणी ने ब्लॉग लिखा, सोचिए कितना दर्द होगा उनके अंदर। वहीं नोटबंदी में प्रचार के लिए अपनी माता जी को लाइन में लगा दिया, कौन मानेगा। क्या ढकोसला था। बीजेपी ने विरोधियों को दुश्मन की तरह देखा बीजेपी ने विरोधियों को दुश्मन की तरह देखा। नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला हैं।नोटबंदी से प्रभावित होकर कई लोगों की मौत भी हो गई।  इंदिरा गांधी जैसा प्रधानमंत्री न हुआ और न होगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी की तुलना दुर्गा से की थी। जीएसटी को लेकर मनमोहन सिंह से राय तक नहीं ली गई।  जीएसटी से सबसे ज्यादा फायदा चार्टर्ड अकाउंटेडेंट को हुआ। वन मैन शो और टू मैन आर्मी बनकर रह गई है बीजेपी।

दरअसल  मैंने कहा संवाद होना चाहिए, लेकिन संवाद नहीं हुआ हैं।  स्मार्ट सिटी दूर की बात, एक को छोड़ दूसरा स्मार्ट मैन ही दिखा दें बीजेपी में।  वादे पूरे ना होने पर सवाल के जवाब में थेथरई की जाती है।  लोक शाही को धीरे-धीरे तानाशाही में परिवर्तित होते देखा हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV