वज़न घटाने के लिए आज़माये ये घरेलु जूस

आज के बिजी लाइफ में इंसान अपने शरीर का ख्याल रखना ही भूल गए है। लेकिन मानव शरीर को अपनी शारीरिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। नियमित मात्रा में कैलोरी लेने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन कैलोरी की ज्यादा मात्रा लेने से वजन असंतुलित होने लगता है।

बता दें कि ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने के लिए कौन से जूस पिएं। आइए जानते है कुछ लो कैलोरी वाले जूस के बारे में….

1 .गाजर का जूस
गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस में कैलोरी काफी कम होती है। गाजर का जूस आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। एक गिलास गाजर के जूस में 39 कैलोरी होती है।

2 .अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।

3.आंवला जूस
आंवला जूस के सेवन से भी फैट तेजी से बर्न होता है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास आंवला के जूस में 15 कैलोरी होती है। आंवला जूस वजन कम करने के अलावा भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

LIVE TV