Vijay Diwas 16 December 2020: वॉर मेमोरियल पहुंच PM मोदी ने जलाई ‘विजय ज्योति’, जाबांज जवानों को किया सलाम

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध को आज 49 साल पूरे हो गए हैं। 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस (Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में जीत मिली थी। इसी अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ जलाई व देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। न ही सिर्फ पीएम मोदी बल्कि उनके समेत कई अन्य नेताओं ने भी देश की वीरगाथा को लोगों तक पहुंचाते हुए विजय दिवस की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि आज पीएम मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर पहुंच देश के पराक्रमी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और भारत को मिली जीत को याद किया।

इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी देश के वीर सपूतों की शौर्यगाथा को बताते हुए अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, “आज विजय दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परंपरा को नमन करता हूं। मैं स्मरण करता हूं उन जांबाज सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।”

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी। विजय दिवस की शुभकामनाएं।”

LIVE TV