वॉट्सऐप की मुसीबत बढ़ती जा रही 15% लोग इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिए, 24% दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे

वॉट्सऐप अपनी नई पॉलिसी को लेकर रोजाना सफाई दे रही है। उसने ये भी साफ किया है कि इस पॉलिसी से यूजर्स की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल ने इस मामले को लेकर भारत में एक सर्वे किया है। जिसमें 36% लोगों ने कहा कि वे वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी हद तक कम कर देंगे।

LocalCircles सर्वे की रिपोर्ट

  • 8,977 भारतीयों के साथ सर्वे किया गया गया, जो सभी वॉट्सऐप यूजर्स भी हैं।
  • 18% लोगों ने कहा कि वे वॉट्सऐप पर बने रहेंगे।
  • 36% लोगों ने कहा कि इसका इस्तेमाल काफी हद तक कम कर देंगे।
  • 15% लोगों ने कहा कि इसका इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगे।


कंपनी 8 फरवरी से अपनी नई पॉलिसी लागू करने वाली थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसे में अब इस पॉलिसी को 15 मई से लागू किया जाएगा। यानी कंपनी ने यूजर्स को सोचने के लिए 3 महीने का एक्स्ट्रा टाइम दिया है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 बिलियन (करीब 200 करोड़) से ज्यादा यूजर्स हैं। जिसमें 40 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं।

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?

वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है। कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है। यह पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू हो रही है। पहले दावा किया गया था कि अगर यूजर इस पॉलिसी को ‘एग्री’ नहीं करता है तो 8 फरवरी के बाद वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि बाद में कंपनी ने इसे ऑप्शनल बताया था।

LIVE TV