25 हज़ार का इनामी पूर्व पार्षद गिरफ्तार, जानें क्यों बना कातिल

रिपोर्ट- सैय्यद रज़ा

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश विष्णु निषाद को गिरफ्तार किया है। विष्णु निषाद  कुछ दिन पहले झूसी इलाके में हुई दोहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

पार्षद

आरोपी विष्णु पूर्व पार्षद भी रह चुका है। विष्णु पर इसी महीने की 12 तारीख को झूसी इलाके में 2 लोगों की हत्या का आरोप है।

विष्णु ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर के पहले तो दो लोगों को लाठी डंडों से पीटा था। उसके बाद अधमरे हालत में दोनों के ऊपर केरोसीन तेल डालकर आग के हवाले कर दिया था।

एसटीएफ के चंगुल में फंसा 50 हजार का इनामी बदमाश, 15 मुकदमों में था वांछित

दोहरे हत्याकांड में शामिल विष्णु की माँ और बहन को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके 2 साथी भी पुलिस की गिरफ्त में है। विष्णु की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। क्योंकि ये कई दिनों से फरार चल रहा था।

विष्णु के पिता पर भी 25000 का इनाम है। लेकिन वह भी पुलिस की गिरफ्त से  बाहर है.

भाजपा ने दलितों को मूर्ख बनाने का प्लान बनाया है : सपा

आपको बता दें विष्णु ने पुरानी रंजिश के चलते रवि और वासु नाम के दो युवकों की हत्या की थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV