विश्व युद्ध अलर्ट: अर्मेनिया-अजरबैजान में तोप-मिसाइलें तेज

दुनिया में कोरोना महामारी के चलते अब विश्व युद्ध के संकेत तेजी से मिलते नजर आ रहे हैं। कोरोना संकट के बीच किसी भी समय विश्व युद्ध का अलार्म बज सकता है। हालातों को देखते हुए जंग से अब दुनिया के तमाम देश दूर नहीं हैं। इस वक्त दुनिया में चार जगहों पर पड़ोसी देशों के बीच में आपसी जंग शुरू हो गई है। जहां अर्मेनिया और अजरबैजान जमीन के लिए एकदूसरे के खून के प्यासे हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच मिसाइल, तोप, टैंक से युद्ध हो रहा है। मुस्लिम देश अजरबैजान ने तो अर्मेनिया पर ड्रोन अटैक भी शुरू कर दिया है।

बता दे कि काराबाख के एक छोटे से शहर मार्टूनी में अजरबैजान द्वारा की गई भारी गोलाबारी से चार लोगों की मौत भी हो गई है, जबकि 11 घायल हो गए हैं। अजरबैजान ने कराबाख के करीब अर्मेनिया के अंदर दो गांवों पर गोलीबारी की है। वही अर्मेनियाई उप प्रधानमंत्री तिगरान अविनयन ने कहा है कि अब तक 1,280 अज़रबैजानी सैनिक मारे गए हैं और 2,700 घायल हुए हैं। बता दे दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए है, वह एक-दूसरे पर असैन्य क्षेत्रों में हमला कर रहे हैं।

लड़ाई को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय नेताओं की अपील करने के बाद भी दोनो पक्ष नजर अंदाज कर रहे हैं। अर्मेनिया और अजरबैजान में जंग के कारण, कुछ अन्य देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत-चीन सीमा विवाद पर आमने-सामने हैं। सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके अलावा चीन और ताइवान में भी तनाव बढ़ा है।    

LIVE TV