‘विश्व दृष्टि दिवस’ पर जाने उपाय, कैसे रखे अपने आखों का खास ख्याल…

विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर महीने में मनाया जाता है। ष्टिहीनता पर ध्यान दिलाने के लिए अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। आंखों का स्वस्थ होना हमारे लिए बेहद जरूरी है। आज के युग में डिजिटल हो चुके जमाने में आपका अधिकतर काम टेक्नोलॉजी की मदद से होता है। सुबह उठते साथ आंखें फोन की स्क्रीन पर पड़ती हैं और फिर ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है। क्या आप जानते है इससे आपके आंखों पर कितना असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन, धुंधली नजर जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ जरुरी है आप अपनी आंखों का भी विशेष ध्यान रखें। आइए, जानते हैं आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी बातें –

*सुबह सूर्योदय के समय उठते ही आंखो पर ठंडा पानी ना डालें। शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं।

* सुबह सूर्योदय के पहले उठें और उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छोएं। ध्यान रहे,  चेहरे को पानी से धोते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।

* धूप, गर्मी के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा अराम कर पसीना सुखाकर चेहरा धोएं।

* आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है।

*बहुत दूर के दृश्यों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, तेज धूप से चमकते दृश्य को न देखें, कम रोशनी में लिखना, पढ़ना और बारीक काम न करें।

* नींद, आंखों में भारीपन, जलन या थकान महसूस हो तो काम तत्काल बंद कर आंखों को थोड़ा विश्राम दें।

* देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। देर रात तक जागना ही पड़े तो घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पी लेना चाहिए।

* आंखों को धूल, धुएं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए। ऐसे वातावरण में ज्यादा देर न ठहरें।

* कभी-कभी रोना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन के साथ-साथ आंखों की भी सफाई होती है।

*लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आंखें बंद कर, आंखों पर हथेलियां हलके-हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें।

LIVE TV