कंबोडिया में 11 विलुप्तप्राय हाथी बचाए गए

विलुप्तप्राय एशियाई हाथियोंनोम पेन्ह। कंबोडिया में ग्रामीणों ने शनिवार को कम से कम 11 विलुप्तप्राय एशियाई हाथियों को एक कीचड़ भरे गड्ढे से बचा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ये हाथी मंडोलकिरी प्रांत में स्थित केओ सीमा वन्यजीव अभयारण्य के अंदर एक तीन मीटर गहरे गड्ढे में फंस गए थे। इसमें तीन हाथी के बच्चे शामिल थे।

पर्यावरण विभाग के निदेशक, केओ सोफीक ने कहा कि ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में संरक्षणवादियों को सूचित किया।

सोफीक ने कहा, “हमने गड्ढे के बगल में खोदकर ढाल तैयार किया, और हाथियों को निकल कर बाहर आने लायक रास्ता बनाया।”

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में कोई भी हाथी घायल नहीं हुआ, और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।

वानिकी प्रशासन के अनुसार, कंबोडिया में 500 से अधिक वन्य हाथी हैं।

LIVE TV