…तो क्‍या पूर्व अभिनेत्री बनी सपा के हारने की असली वजह

विधानसभा चुनावनई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के पूर्ण परिणाम अब तक नहीं आए हैं। रुझानों के मुताबिक अभी तक भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आगे चल रही है। इन रुझानों को देखकर यही लग र‍हा है कि सपा की हार निश्चित है।

उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार ने जीतने की हर भरसक कोशिश की थी। लेकिन उनकी हर कोशिश इन रुझानों के आगे डूबती नजर आ रही है। चुनाव जीतने के लिए सपा सरका‍र को हाथ के साथ, हाथी का भी साथ मंजूर था। लेकिन यूपी को ये साथ मंजूर नहीं नजर आया।

यूपी में सपा की हार की एक अलग वजह सामने आ रही है। वह है सपा की सांसद और अभिनेत्री जया बच्‍चन। इस बार के चुनाव में जया सपा प्रचार करती नजर नहीं आईं। इससे पहले जया कई बार चुनाव में प्रचार के लिए खड़ी हो चुकी हैं। जया एक मशहुर अभिनेत्री हैं कहीं न कहीं उनके इस फेम का फायदा सपा स‍रकार को जरूर होता।

जया का चुनाव में प्रचार के लिए न खड़ा होने की वजह कभी सपा सरकार का हिस्‍सा रहे अमर सिंह थे। अमर सिंह ने बच्‍चन परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्‍होंने कहा था कि, बच्‍चन परिवार तीन घरों में बंट गया है। अमिताभ और जया ही नहीं अभिषेक, ऐश्‍वर्या भी अलग अलग घर में रहते हैं।

कभी बच्‍चन परिवार के भी करीबी कहलाए जाने वाले अमर सिंह की बातों पर बच्‍चन परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अमर सिंह पर बच्‍चन परिवार को तोड़ने का इल्‍जाम लगा था। बच्‍चन परिवार ही नहीं सपा से अलग हुए अमर सिंह सपा सुप्रीमों पर भी तंज कसने में कभी पीछे नहीं रहे।

चुनाव के एग्जिट पोल निष्‍कर्ष से पहले भी अमर सिंह ने अखिलेश पर तंज कसा था। उन्‍होंने व्‍यंग्‍यात्‍मक तरीके से कहा था, ‘साइकिल को हाथ भी चाहिए, हाथी भी चाहिए, बाप के हाथ से सत्‍ता भी चाहिए, संगठन भी चाहिए। ये बहुत हताशा, निराशा और अस्थिरता की स्थिति है। इसकी परिणीति बहुत बुरी होगी।’

LIVE TV