
राजस्थान में विदाई के बाद बदमाशों ने एक दुल्हन का अपहरण कर दूल्हे की गमकर पिटाई की। दूल्हे को असपताल में भर्ती कराया गया है। उदयपुर में विदाई के बाद बीच सड़क पर बदमाश दुल्हन को कार से उठा कर ले गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 6.45 बजे की है।
बता दें की उदयपुर के तीतरडी इलाके में सोमवार को शादी कार्यक्रम था। मंगलवार की सुबह दुल्हन को विदा किया गया। दूल्हा-दुल्हन चिंतामण की घाटी में स्थित ससुराल जा रहे थे। इस बीच सवीना रेलवे फाटक के पास एक कार उनकी गाड़ी के आगे रुक गई।
इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, 42 मिनट तक होता रहा विस्पोट
कार से उतरे बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे को भी जमकर पीटा। बाद में दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल इस से पहले भी 16 अप्रैल को सीकर में बदमाश गन पॉइंट पर दुल्हन का अपहरण कर ले गए थे। जिन्हें बाद में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। दूल्हे ने संदिग्धों के बारे में पुलिस को बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है।