चंद्रयान-2ः ऑर्बिटर ने खोज निकाला विक्रम लैंडर, भेजी ये फोटो!

नई दिल्ली। विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद लोगों में मिशन चंद्रयान-2 को मायूसी दिखने लगी थी लेकिन आज ऑर्बिटर ने लोगों को फिर से एक उम्मीद की किरण भेजी है। बता दें कि ऑर्बिटर ने संपर्क टूटने के बाद भी विक्रम लैंडर की स्थिति के बारे में पता लगा लिया है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से विक्रम लैंडर की फोटो भेजी है। जिससे विक्रम लैंडर की सही स्थिति पता चली है।

बताया जा रहा है कि विक्रम लैंडर को जिस जगह पर लैंड करना था वो उस जगह से करीब 500 मिटर की दूरी पर है और इसरो लगातार विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है।

अब इसरो वैज्ञानिक ऑर्बिटर के जरिए विक्रम लैंडर को संदेश भेजने की कोशिश कर रहे हैं ताकि, उसका कम्युनिकेशन सिस्टम ऑन किया जा सके। इसरो के विश्वस्त सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर से लगातार विक्रम लैंडर और ऑर्बिटर को संदेश भेजा जा रहा है ताकि कम्युनिकेशन शुरू किया जा सके।

भविष्य में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर कितना काम करेंगे, इसका तो डेटा एनालिसिस के बाद ही पता चलेगा। इसरो वैज्ञानिक अभी यह पता कर रहे हैं कि चांद की सतह से 2.1 किमी ऊंचाई पर विक्रम अपने तय मार्ग से क्यों भटका।

इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि विक्रम लैंडर के साइड में लगे छोटे-छोटे 4 स्टीयरिंग इंजनों में से किसी एक ने काम न किया हो। इसकी वजह से विक्रम लैंडर अपने तय मार्ग से डेविएट हो गया। यहीं से सारी समस्या शुरू हुई, इसलिए वैज्ञानिक इसी प्वांइट की स्टडी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही! लाखोें खर्च करवाकर नहीं लगवाया हैं मेले में ग्रामीणों का स्टाल…

इसके अलावा चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) से विक्रम लैंडर की तस्वीर ली जाएगी। यह कैमरा चांद की सतह पर 0.3 मीटर यानी 1.08 फीट तक की ऊंचाई वाली किसी भी चीज की स्पष्ट तस्वीर ले सकता है।

LIVE TV