वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी ने दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हुआ। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी हैं। मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा। मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार रविवार को लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा।

Vinod Dua health update: Veteran journalist remains 'extremely critical and  fragile', says daughter Mallika | India News | Zee News

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे अडिग, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन को जिया है। वह दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से गुजरते हुए 42 सालों तक पत्रकारिता उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचे। उन्होंने हमेशा सच बोला। वह अब हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां पर वे दोनों गाना गाएंगे, खाना बनाएंगे, यात्रा करेंगे और एक दूसरे के साथ रहेंगे।

LIVE TV