वो अस्पताल में नहा रही थी, बन गया वीडियो

लखनऊ| लखनऊ के विभूति खंड स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उस वक़्त हंगामा मच गया जब अस्पताल के ही सिक्योरिटी गार्ड को अश्लील क्लिपिंग बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया| इस कैमरे को वाशरूम में छिपाकर रखा गया था|

लोहिया अस्पताल

लोहिया अस्पताल में असुरक्षित महिलाएं

दरअसल इंस्टीट्यूट में भर्ती एक मरीज के साथ आई एक लड़की जब वॉशरूम गई तो उसे वहां पर कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दीं। उसे दरवाजे के पास एक छुपा कर रखा गया एक कैमरा मिला| इसके बाद उसने बड़ी ही चालाकी दिखाते हुए वीडियो क्लिप बना रहे उस सिक्योरिटी गार्ड को दबोच लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने गार्ड को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन पीड़िता के वूमेन पॉवर लाइन पर इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वूमेन पॉवर लाइन की प्रभारी सीओ बबिता सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम आकाश वाल्मीकि है। वह एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है। इसी एजेंसी ने उसे लोहिया इंस्टीट्यूट में संविदा पर तैनात किया था।

हम आप को बता दें कि लोहिया अस्पताल में आये दिन महिलाओं की सुरक्षा और सहूलियतों को ले कर खामियां उजागर होती रहती हैं| और अब वाशरूम में कैमरे का मिलना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दिखाता है|

LIVE TV