लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद गुजरात में रो पड़े मोदी

लाल किले पर तिरंगाअहमदाबाद। भारत की आजादी के दिन लाल किले पर तिरंगा फहराने और देशवासियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सीधे अहमदाबाद पहुंचे।

यहां वह बोचासणवासी अक्षरपुरुषोत्तम संस्थान (BAPS) के प्रमुख स्वामी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। स्वामी महाराज का शनिवार को देहांत हो गया था।

95 वर्षीय स्वामी महाराज बीते एक साल से स्वामी बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सारंगपुर में 17 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़ें :  कराची में उतरा पाकिस्‍तान का झंडा और फिर…

देश-विदेश से श्रद्धालु स्वामी के अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद पहुंचने लगे हैं। अहमदाबाद में करीब 25 लाख लोगों के जुटने की संभावना है।

लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद दिखा दूसरा रूप

लाल किले पर तिरंगा फहराने और पाकिस्तान पर प्रहार करने के बाद पीएम मोदी का दूसरा रूप अहमदाबाद में देखने को मिला। मोदी प्रमुख स्वामी के बारे में बोलते हुए इतने भावुक हो गए कि उनका गला रुंध गया और वह कुछ देर के लिए ठहर गए फिर बड़ी मुश्किल से कुछ बोल पाए।

यह भी पढ़ें : है कोई इनसे बड़ा देशभक्त, 10 किलोमीटर तिरंगे के लिए तैरे 

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीटर के जरिए प्रमुख स्वामी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था, ‘एचएच प्रमुख स्वामी महाराज विनम्रता और करुणा के प्रतिमूर्ति थे। स्वामी महाराज एक मेंटर की तरह थे, जिनके साथ हुई मुलाकात वह कभी भूल नहीं पाएंगे। समाज के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा’।

स्वामी जी को लोग प्यार से बप्पा कहते थे। देश-विदेश के करीब 17 हजार गावों की यात्रा उन्होंने की थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी स्वामी के अनुयायी थे।

LIVE TV