लापरवाही के चलते महिला का हाथ कट कर हुआ अलग, बस में सफ़र के दौरान हुआ हादसा !

रिपोर्ट- अनिल सनवाल

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में धौलछीना के पास कटा हाथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया | करीब दो से तीन घंटे तक लोगों में दहशत और सनसनी बनी रही | बाद में पता चला कि बस में सफर के दौरान लापरवाही के चलते महिला को अपना हाथ गवाना पड़ा |

कनारीछीना से अल्मोड़ा आ रही महिला का हाथ धौलछीना से आगे पल्यू बैंड के पास कटकर गिर गया | गंभीर हालत में महिला को बेस अस्पताल में लाया गया |

बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के हाथ की सर्जरी कर महिला को बचा लिया | कनारीछीना निवासी 45 साल की दुर्गा देवी अपने पति हरीश राम के साथ शादी में शामिल होने के लिए रोड़वेज की बस में अल्मोड़ा की ओर आ रही थी |

महिला ने अपना हाथ खिड़की से बाहर रखा था | इसी बीच धोलछीना से आगे पल्यू बैंड के पास एक वाहन को पास देते समय बस चालक ने बस को सड़क किनारे सटा दिया |

 

बच्चा न हो पाने में इन वजहों का है बड़ा हाथ, जानिए कहीं आपके साथ भी तो ऐसा नहीं

 

इस दौरान महिला का हाथ चट्टान में टकराने से कट कर अलग हो गया | हाथ कटते ही बस में चीख पुकार मच गयी | इसके बाद महिला को 108 की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया |

पीड़ित महिला और उसका पति चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर रहें हैं | पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है | इसलिए उनको मुआवजा मिलना चाहिए|

 

LIVE TV