लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

शिवा शर्मा

लखनऊ मेंलखनऊ। लखनऊ में महिला की हत्या की वारदात सामने आई है, महिला की हत्या बेरहमी से गला रेतकर की गई। महिला का पति मौके से फरार बताया जा रहा है। राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र का यह मामला है।

मृत महिला की मकानमालकिन रज़िया ने बताया कि एक हफ्ते पहले यह दोनों युवक और युवती उसके मकान में किराएदार के रूप में रहने आए थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। लेकिन आज (6 अगस्त) को जब रज़िया ने शक होने पर दोनों के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। जमीन पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। रज़िया ने फौरन डायल 100 पर कॉल कर पूरी जानकारी पुलिस को दी। रज़िया ने पुलिस को बताया कि यह यह दोनों लखीमपुरखीरी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बहन को दें ये तीन उपहार, हो जाएंगे मालामाल

मौके पर पहुँचे एसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार सहित सीओ ने मामले पर मकानमालकीन और आसपास के लोगों से पूछताछ की, पुलिस को शक है की जो युवक इसके साथ रहने आया था उस युवक ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

LIVE TV