लखनऊ में प्रियंका गांधी का धरना, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में बदहाल कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धरने पर बैठ गई हैं। कांग्रेस की UP मामलों की प्रभारी प्रिययंका लखनऊ के जीपीओ पर धरने पर बैठी है। पंचायत चुनाव में धांधली और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर वे यह धरना दे रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का पूरा ध्‍यान इस समय यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों पर केंद्रित है और पार्टी संगठन में जान फूंकने के लिए वे लगातार बैठकें कर रही हैं।

हाल ही में यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद व रणनीतिक ग्रुप के साथ वर्चुअली बैठक में प्रियंका ने कहा था कि एनडीए सरकार के दौर में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही यूपी में पंचायत चुनावों में बड़ी पैमाने पर हुई हिंसा की घटनाओं पर उन्‍होंने योगी आदित्‍नाथ सरकार पर निशाना भी साधा था। यूपी पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर पिछले दिनों प्रियंका ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें लिखा था, “पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की। कितने लोगों का पर्चा लूटा। कितने पत्रकारों को पीटा। कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की। कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।”

LIVE TV